पंप हाउस में आई खराबी, जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
पंप हाउस में आई खराबी जलापूर्ति ठप लोग परशान
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)
पंप हाउस में आई खराबी, जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में पिछले 10 दिनों से घरेलू जलापूर्ति ठप है। इस कारण क्षेत्र के लोग पेयजल की परेशानी से जूझ रहे हैं। पंप हाउस की मशीन खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि मशीन की मरम्मत भी कराई गई, फिर भी पंप हाउस से जलमीनार तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ज्ञात हो कि इस योजना से 261 उपभोक्ताओं के घर तक लगभग 30 हजार लीटर जलापूर्ति की जाती है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने खरसावां में घरेलू जलापूर्ति सेवा शुरू कराने की मांग की। घरेलू जलापूर्ति बंद होने से उत्पन्न स्थिति से विभागीय अभियंता को भी अवगत कराया गया। अब स्थानीय लोग चापाकलों पर निर्भर है। पानी के लिए चापाकलों पर भीड़ लग रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें