Move to Jagran APP

संविधान जनता के लिए और जनता ही अंतिम संप्रभु : कुलदीप

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदुडीह में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:28 PM (IST)
संविधान जनता के लिए और जनता ही अंतिम संप्रभु : कुलदीप
संविधान जनता के लिए और जनता ही अंतिम संप्रभु : कुलदीप

जासं, सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदुडीह में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव कुलदीप ने बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर से अम्बेडकर जयंती 14 मार्च तक विधिका सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भद्रुडीह में शिविर का आयोजन किया गया। सचिन ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना एवं इसके उद्देश्य के बारे में बताया। कहा कि संविधान जनता के लिए है तथा जनता ही अंतिम संप्रभु हैं। उद्देशिका लोगों के लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं को प्रकट करती है। मौके पर बच्चों के बीच प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें दो-दो छात्रों के पांच ग्रुप बनाए गए। प्रतिभागी के रुप में ग्रुप ए में पूजा महतो व चंदन महतो, ग्रुप बी में मालती सोरेन व दसमा टुडू, ग्रुप सी में पूजा सोरेन व विशाल जामुंडा, ग्रुप डी में अनुश्री पान व संदीप आचार्या एवं ग्रुप इ में नेवा सोरेन व विवेक कुमार महतो था। प्रतियोगिता में ग्रुप डी प्रथम स्थान पर, ग्रुप इ द्वितीय स्थान पर, ग्रुप ए तृतीय स्थान पर, ग्रुप बी चौथे स्थान पर एवं ग्रुप सी पांचवें स्थान पर रहा। डीएलएसए सचिव ने प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी एवं कलम देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएसवी बिट्टु, यशोमति, राधेश्याम, रिकी, कविता, कुणाल, सुनीता सरदार, सुष्मा, ललिता आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.