हाथियों के झूंड से भगदड़ में एक की मौत
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत के बाकरकुड एवं एदेलडीह में गुरुवा
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत के बाकरकुड एवं एदेलडीह में गुरुवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई ग्रामीणों के घर तोड़ दिए। इस क्रम में मची भगदड़ में 65 वर्षीय चरण सिंह की मौत सीढ़ी से गिरने हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड विकास पदाधिकारी जाफर हसनात ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इधर, मुखिया अनिला सिंह मुंडा, रमेश गोप, गोराचाद सिंह मुंडा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथी गांव में आकर उत्पात मचा रहे हैं। घरों में रखे अनाज खाने के लालच में वे घरों को तोड़ दे रहे हैं। वहीं गांव आने व जाने के क्रम में खेत में लगी फसल को भी रौंद दे रहे हैं।