गोंडामारा के ग्रामीणों को मिलेगा किचेन गार्डेन का प्रशिक्षण
संवाद सूत्र,खरसावा : झारखंड राज्य अनुसूचित सहकारिता विकास निगमए राची की ओर से अनुसूचित जा
संवाद सूत्र,खरसावा : झारखंड राज्य अनुसूचित सहकारिता विकास निगमए राची की ओर से अनुसूचित जाति उन्नत ग्राम योजना के तहत खरसावा प्रखंड के चयनित गाव गोंडामारा-सामुरसाई के 25 ग्रामीणों को विशेष प्रशिक्षण के लिये राची भेजा गया है। कार्यान्वयन एजेंसी सहयोग हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट राची के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन ग्रामीणों को किचेन गार्डेन, वेजिटेबल कलस्टर व फलदार पौधों के वृक्षारोपण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान भागीरथी नायक, योजना कार्यान्वयन समिति गोंडामारा के अध्यक्ष ब्रम्हानंद नायक, सचिव शत्रुघ्न नायक, कोषाध्यक्ष यादव नायक, मृत्युंजय कुमार, भोलानाथ महतो, रसानंद ताती संजीव कुमार आदि शामिल है। यह जानकारी कार्यान्वयन एजेंसी सहयोग हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट राची के अरुण कुमार सिन्हा ने दी।