Move to Jagran APP

सरकार ने आधी आबादी का बढ़ाया मान: कल्याणी शरण

राजनगर में फुटबॉल मैदान में रविवार को खेरवाड़ महिला कल्याण समिति की ओर महिलाओं का महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:29 AM (IST)
सरकार ने आधी आबादी का बढ़ाया मान: कल्याणी शरण
सरकार ने आधी आबादी का बढ़ाया मान: कल्याणी शरण

संवाद सूत्र, राजनगर: राजनगर में फुटबॉल मैदान में रविवार को खेरवाड़ महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में महिलाओं का महासम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता खेरवाड़ महिला कल्याण समिति की सचिव बारी मुर्मू ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, विशिष्ट अतिथि पोटका विधायक मेनका सरदार एवं रीता मिश्रा शामिल हुईं। कार्यक्रम में दूर दराज गांवों से समिति की हजारों महिलाएं शामिल हुईं।

loksabha election banner

मौके पर कल्याणी शरण ने कहा कि महिलाएं हर काम कर सकती हैं। फिर भी आधी आबादी पीछे क्यों है। आधी आबादी को अपना हक मिलना चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकार ने हर घर की महिलाओं का मान बढ़ाया है। सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई काम किए हैं। जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडलों को लोन की व्यवस्था की है। इससे महिलाएं मुर्गी, पालन, सुकर पालन आदि से अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती हैं। इसके अलावे महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्ज्वला योजना तमाम योजनाएं महिला स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही हैं। कल्याणी शरण ने कहा कि खेरवाड़ महिला कल्याण समिति की सचिव बारी मुर्मू दूर दराज की ग्रामीण महिलाओं के बीच सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जिस तरह तनमन से लगी हैं वह काबिले तारीफ है। महिलाएं एकजुट होकर अपनी हक के लिए आगे बढ़ेंगी।

पोटका विधायक मेनका सरदार ने कहा कि सरकार ने शौचालय बनाकर महिलाओं की इज्जत सुरक्षित करने काम किया है। खुले में शौच मुक्ति से आज घर की बहू बेटी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस सरकार ने महिलाओं के सम्मान में काफी काम किए हैं। आयुष्मान कार्ड से हर गरीब को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। मोदी व रघुवर सरकार ने पांच साल में हर वर्ग के लिए काम किया है। विधानसभा चुनाव में हमें इन कामों को ध्यान रखकर सरकार चुनना है। इसके लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है। बारी मुर्मू ने कहा कि मैं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमेशा गांव की गरीब महिलाओं तक पहुंचाने का काम करूंगी। अंत में पत्रकारों के सवाल पर श्रीमती मुर्मू ने कहा कि संगठन चाहे तो निश्चित चुनाव लड़ूंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.