Move to Jagran APP

ऑडिशन के जरिए होगा छऊ नृत्य दलों का चयन

निर्णय लिया गया कि खरकई महोत्सव के लिए छऊ नृत्य दलो का चयन ऑडिशन द्वारा किया जाएगा।

By Edited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 06:19 PM (IST)
ऑडिशन के जरिए होगा छऊ नृत्य दलों का चयन
ऑडिशन के जरिए होगा छऊ नृत्य दलों का चयन

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को कामाख्या दुबे की अध्यक्षता में सरायकेला छऊ कला एवं संस्कृति उत्थान समिति की बैठक हुई। इसमें 23 व 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खरकई महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। बैठक में कई प्रस्ताव प्रस्ताव पारित किए गए। छऊ नृत्य के कलाकारों का परिचय पत्र के लिए अब तक 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

loksabha election banner

शेष कलाकारों को 15 अगस्त तक आवेदन देने के लिए समय दिया गया। छऊ नृत्य से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के पास पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि खरकई महोत्सव के लिए छऊ नृत्य दलो का चयन ऑडिशन द्वारा किया जाएगा। चयनित दलों को ही मुख्य मंच पर प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। खरकाई महोत्सव के लिए स्थानीय गायकों का भी ऑडिशन द्वारा चयन किया जाएगा। चयनित कलाकार को मुख्य मंच पर कला प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा। बैठक में खरकई महोत्सव की रूपरेखा एवं बजट की समीक्षा की गई।

अगली बैठक में बाहर से नामचीन अतिथि कलाकारों के नामों का चयन कर आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में समिति के सचिव सह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सुनील दुबे, सुशांत महापात्र, भोला महंती, सुमंत कवि, तारणीसेन महतो, पीसी सरदार, सुशेन तांती, गौरी शंकर, आनंद महतो, जगधात्री महतो, मृत्युंजय महतो, शिवचरण साहू, गणेश चंद्र महतो, कैलाश प्रसाद सिंहदेव, आद्यापदो साहू, रूपेश साहू, र¨वद्र मोदक, अक्षय महाराणा, नीलकंठ सारंगी, मनोरंजन साहू, सनत साहू, सुमित महापात्र एवं अन्य वरीय कलाकार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.