Move to Jagran APP

सरायकेला में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

जिला मुख्यालय सरायकेला के पोड़ाडीह में जल्द केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:42 AM (IST)
सरायकेला में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
सरायकेला में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

जागरण संवाददाता, सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला के पोड़ाडीह में जल्द केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होगा। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरसी गंडे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कुल 50 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। इसमें सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय के पोड़ाडीह में भी नए केंद्रीय विद्यालय का संचालन शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में केंद्रीय विद्यालय का संचालन के लिए वर्तमान में सरायकेला अंचल के पोड़ाडीह में महिला पोलेटेक्नीक भवन को चयनित किया गया है। यह विद्यालय सीबीएसइ द्वारा मान्यता प्राप्त होगा। 13 सितंबर को चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी जाएगी। 14 सितंबर से नामांकन आरंभ होगा। नामांकन के लिए सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 20 सितंबर से कक्षा प्रारंभ होगी। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इसका पंजीकरण निश्शुल्क है। प्रवेश शुल्क 25 रुपये तथा विद्यालय विकास निधि 300 रुपये प्रति माह होगा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय मे कक्षा तीन से कंप्यूटर आवश्यक है। इसके लिए प्रति माह 300 रुपये देने होंगे। विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस की भी सुविधा होगी। साथ ही बच्चों को खेलकूद के साथ साथ अन्य क्रियाकलाप भी सिखाए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा मे अधिकतम बच्चों की संख्या 45 होगी।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.