जिला के कराटेकारों ने जीते छह पदक
जागरण संवाददाता, सरायकेला : बेंगलुरु के सिमोंगा स्थित नेहरू स्टेडियम में 18 अगस्त से सोतोकान क
जागरण संवाददाता, सरायकेला : बेंगलुरु के सिमोंगा स्थित नेहरू स्टेडियम में 18 अगस्त से सोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराटेकारों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाते हुए तीन गोल्ड, तीन रजत व तीन कांस्य समेत कुल छह पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में भारत, अमेरिका, नेपाल, श्रीलंका, बांगलादेश, मलेशिया, भूटान, मैक्सिको व नाइजीरिया समेत 16 देशों के कराटेकारों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां जिले के कराटेकारों ने अंडर -15 वर्ग में कराटेकार कार्तिक गोराई, विक्रम आदित्य व कृष्णा मांझी को गोल्ड मेडल मिला जबकि बॉबी हेम्ब्रम, वैष्णव तांती व पवन मुखी को रजत पदक मिला। इसके अलावे कराटेकार राजेश प्रधान को कांस्य पदक मिला। पदक जीत कर लौटने पर सभी कराटेकारों को सरायकेला में भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के कराटे प्रशिक्षक सेंसई एल महतो के नेतृत्व में कारटेकार बेंगलुरु गए थे।