भाजपा के कमल दूत साइकिल से रवाना
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता गणेश महाली ने बुधवार को कमल दूतों को प्रखंडों के लिए रवाना किया।
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता गणेश महाली ने बुधवार को बिरसा चौक से कमल दूत साइकिल को रवाना किया। उक्त साइकिल पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव घूमकर लोगो को सरकार की उपलब्धि से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने बेहतरीन कार्य किए हैं। जिसका असर लोगों को देखने को मिल रहा है। सरकार द्वारा किए गए कार्य धरातल पर उतर रहें हैं। इससे लोगों में उत्साह है। कमल दूत साइकिल पर सवार कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होने कहा कि सरायकेला के सात पंचायतों के लिए साइकिल की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर पंचायत एवं गांवों का भ्रमण करेंगे तथा सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देंगे। इस मौके पर माइकल महतो, हरी सोय, मंगला नायक, मनोज महतो, सुनील पुर्ती, पप्पू पति, कमल नंदी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।