Move to Jagran APP

अभिषेक बने जिला स्तरीय कमल क्लब के अध्यक्ष

सरायकेला प्रखंड कार्यालय के पंचायत संसाधन केंद्र में मंगलवार को जिला स्तरीय कमल क्लब का चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:35 AM (IST)
अभिषेक बने जिला स्तरीय कमल क्लब के अध्यक्ष
अभिषेक बने जिला स्तरीय कमल क्लब के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला प्रखंड कार्यालय के पंचायत संसाधन केंद्र में मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार की उपस्थित में गुप्त मतदान के माध्यम से जिला स्तरीय कमल क्लब का चुनाव किया गया। इसमें अभिषेक आचार्य अध्यक्ष, रंजीत महतो सचिव एवं साधु महतो कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। सभी प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कमल क्लब के पदाधिकारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक आचार्य व मनोज सिंह दो उम्मीदवार थे।

loksabha election banner

मनोज सिंह को नौ मत प्राप्त हुआ, जबकि अभिषेक आचार्य 16 मतों से विजयी रहे। सचिव पद के लिए रंजीत महतो व भूदेव मंडल दो उम्मीदवार थे। इसमें भूदेव मंडल को सात मत प्राप्त हुआ। रंजीत महतो 16 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए दिगंबर सिंह सरदार व साधु महतो दो प्रत्याशी थे। दिगंबर सिंह सरदार को आठ मत मिला जबकि 16 मतों से साधु महाली कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने मालू महांती, शिवा महांती, धनंजय कुमार, अनुराग सोय, अभिमन्यु महतो, रमेश गोप, राम बिलास सिंह मुंडा, उत्तम सिंह सरदार, अभिषेक कुंजू व तापस प्रधान को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। साथ ही प्रकाश कुमार, विश्वजीत प्रधान, मालु मोहांती, शिवा महांती, धनंजय कुमार, अनुराग सोय, अभिमन्यु महतो, रमेश गोप, राम विलास सोय व उत्तम सिंह सरदार आकांक्षी सदस्य बनाए गए। ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, जिला महामंत्री गणेश माहली, बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष रामनाथ महतो ने कमल क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को बधाई दी।

विधायक साधुचरण महतो ने अपने स्तर से कमल क्लब को हर संभव सहयोग करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कमल क्लब के गठन से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। विधायक ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। परंतु मंच के नहीं मिलने के कारण प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल के प्रति संवेदनशील है और खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजना व कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कमल कल्ब का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अभिषेक आचार्य ने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी दी गई है जिसे निभाने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कमल क्लब के अध्यक्ष रहे हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देकर आगे बढ़ाने का काम किया है। आचार्य ने कहा कि अब उन्हें जिला स्तरीय कमल क्लब की जिम्मेवारी मिली है। उन्होंने कहा कि कमल क्लब के माध्यम से वे जिले के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर आगे बढ़ाएंगे। आचार्य ने कहा कि कमल क्लब कला सांस्कृति व युवा कार्य के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में जुड़ा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.