Move to Jagran APP

भारी विरोध के बावजूद कचरा प्लांट का काम शुरू

सरायकेला के ग्राम बुंडू, टोला रांगाडीह में सोमवार को ग्रामीणों ने कचरा प्लांट लगाने का भारी विरोध किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:53 PM (IST)
भारी विरोध के बावजूद कचरा प्लांट का काम शुरू
भारी विरोध के बावजूद कचरा प्लांट का काम शुरू

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के ग्राम बुंडू, टोला रांगाडीह में सोमवार को ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद कचरा प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सोमवार को प्रस्तावित प्लांट का काम शुरू कराने के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ¨सह अपने कर्मचारी तथा पुलिस निरीक्षक कृष्णा मुरारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर रांगाडीह गांव पहुंचे। प्लांट लगाने के विरोध में मुखिया रेणुका सोय के नेतृत्व में ग्रामीण प्रस्तावित स्थल के पास जमे हुए थे। पुलिसकर्मियों को देखते ही ग्रामीण जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी विरोध करने लगे। महिलाएं जेसीबी के सामने आकर काम रोकने का प्रयास करने लगी।

loksabha election banner

पुलिस निरीक्षक कृष्णा मुरारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ¨सह ग्रामीणों को समझाने लगे। परंतु महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रही। महिलाओं का कहना था कि किसी भी हाल में कचरा प्लांट यहां नहीं लगाने देंगे। इसके बाद पुलिस जबरन महिलाओं को हटाने लगे। इसमें जेमी देवी, मादे बोदरा, सूरया सरदार व जोलो देवी समेत कई बुजुर्ग महिलाओं के साथ पुलिस ने हाथापाई भी की। घंटों गुत्थम-गुत्थी के बाद महिला जेसीबी के सामने से हट गई। इसके बाद काम शुरू हो गया। प्रस्तावित स्थल के चारों ओर पुलिस जवान तैनात थे। काम शुरू होने के बावजूद ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काम भले ही शुरू हो गया है, पर इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

महिलाओं के साथ पुलिस ने की हाथापाई

प्लांट लगाने का विरोध करती महिलाओं के साथ पुलिस की जमकर हाथापाई हो गई। इसमें कई महिलाओं को हल्की चोटें भी लगी। पुलिस बल के साथ जेसीबी के पहुंचते ही कचरा प्लांट लगाने के विरोध में महिलाएं आगे आ गई। महिलाओं की जनाक्रोश देखते हुए पुलिस भी उग्र हो गई। महिलाओं को हटाने के लिए हाथापाई करने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला पुलिस रहते महिलाओं के साथ पुरुष जवान हाथापाई करने लगे। इसमें कई बुजुर्ग महिलाएं जमीन पर गिर गई। हाथापाई का शिकार जेमो देवी ने कहा कि वे शांतिपूर्वक विरोध कर रही थीं, परंतु पुलिस जवानों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए धकेल दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई। उनकी कमर में चोट लगी है। मादे बोदरा ने रोते हुए बताया कि वे गांव में कचरा प्लांट लगाने का विरोध कर रही थी। अचानक पुलिस हाथापाई करते हुए जमीन पर गिरा दिया। इससे उनको चोटें लगी है। सूरया सरदार ने बताया कि प्रशासन मनमानी कर रहा है। महिलाओं के साथ हाथापाई की जा रही है। जोलो देवी ने बताया कि भले काम शुरू कर दिया गया है, पर पूरा होने नहीं दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.