Move to Jagran APP

विकास के नाम पर लोगों को ठग रही सरकार: गागराई

खरसावां के पदमपुर मेला मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM (IST)
विकास के नाम पर लोगों को ठग रही सरकार: गागराई
विकास के नाम पर लोगों को ठग रही सरकार: गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के पदमपुर मेला मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गोप की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि साढ़े चार साल के दौरान विकास का ढिंढोरा पीटने वाली राज्य सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया। सरकार के मंत्री सिर्फ घोषणा करते रहे, परंतु घोषणाओं को जमीन पर उतारा नहीं गया। सरकार की शिथिलता के कारण सुरु सिचाई योजना, खरसावां-रड़गांव सड़क, आमदा के पांच सौ बेड का अस्पताल जैसी कई बड़ी योजनाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी। सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में आदिवासी- मूलवासियों की उपेक्षा की।

prime article banner

उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में अधिकांश बाहरियों को नौकरी दी गई। राज्य सरकार की गलत औद्योगिक नीति के कारण आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां बंद हो गई। इससे स्थानीय लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के पास अच्छी नीति और सही नियत की कमी है। गागराई ने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता बूथों में जाकर संगठन को मजबूत करने, जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर पिछले पांच साल की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करें। गागराई ने कहा कि भाजपा के कतिपय नेता उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। परंतु जनता किसी तरह के भ्रम में आने वाली नहीं है। जनता सबकुछ जानती है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। गागराई ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान खरसावां विस क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा हर क्षेत्र में उन्होंने कार्य किया। गांवों में मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि खरसावां की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र केशरी, सुशील महतो, अर्जुन गोप, प्राण मेलगांडी, बुधन सिंह हेंब्रम, अनुप सिंहदेव, सानगी हेंब्रम आदि ने संबोधित किया। मौके पर दलाईकेला, बड़ा आमदा, जोजोडीह पंचायत से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.