Move to Jagran APP

बाहरियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार: दशरथ गागराई

कोलाबारी में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 07:38 PM (IST)
बाहरियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार: दशरथ गागराई
बाहरियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार: दशरथ गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रघुवर दास सरकार स्थानीय आदिवासी-मूलवासियों को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत स्थानीय नीति बनाया गया है। राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासी-मूलवासियों को विकास के नाम पर ठगने का काम कर रही है। गलत स्थानीय नीति बनाकर आदिवासी- मूलवासियों के साथ अन्याय कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। विधायक दशरथ गागराई कोलाबीरा मैदान में झामुमो के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर दास निरंकुश हो गई है। अधिकार मागने वाले पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसा रही है। मोमेंटम झारखंड के नाम पर सरकारी राशि की लूट कराई जा रही है। मोमेंटम झारखंड के नाम पर सरकार बाहरी कंपनियों को आमंत्रित कर यहा के लोगों की जमीन लूटना चाहती है। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर सरकार आदिवासी-मूलवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करना चाहती है। खरसावा में अभिजीत स्टील व सीनी में सृजन स्टील को जमीन देने वाले आज भटक रहे हैं। उनके पास न तो जमीन बची और न ही उन्हें रोजगार मिला। कोलाबीरा क्षेत्र में लगी कंपनियों में स्थानीय लोगों को नौकरी के नाम पर सिर्फ कुली-रेजा बनाकर रखा गया है। जबकि बड़े पदों पर बाहरी लोग बैठे हुए हैं। झामुमो की सरकार बनी तो कंपनियों को आदिवासी-मूलवासियों को नौकरी देना होगा। कहा कि सरकार की गलत नीतियों का झामुमो सड़क से लेकर सदन तक विरोध करती रहेगी। गागराई ने राज्य सरकार की श्रम नीति, शिक्षा, स्थानीय नीति, भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, कृषि नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के गठन का उद्देश्य अब भी पूरा नहीं हुआ है। गागराई ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से घबराकर भाजपा के कुछ नेता कई मौके पर उनकी निजी आलोचना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। विधायक ने कार्यकर्ताओं से लोस व विस चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। अगले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में झामुमो की सरकार बनेगी। इस दौरान झावमो व भाजपा के भी कई नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। सम्मेलन को बासंती गागराई, सुधीर महतो, राजेंद्र केशरी, मागीलाल महतो, अमृत महतो, अमृता टुडू, मनसा टुडू, रामदास टुडू, भुंडा बेसरा, लक्ष्मी सरदार, सुभाष महतो, प्रकाश महतो आदि ने संबोधित किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता ते पुरुष वर्ग में बंगाल टाइगर क्लब व महिला वर्ग में

बिजार बना चैंपियन

खेल व खिलाड़ियों का विकास हमारी प्राथमिकता : अर्जुन मुंडा

27 केएसएन 4 : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अर्जुन मुंडा

खरसावा : कुचाई के बिजार में एमएससी टाइगर क्लब बिजार के तत्वावधान में

पुरुष व महिला वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग

फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में भुरकुंडा को हरा कर बंगाल टाइकर

क्लब विजेता बना। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में

उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विजेता टीम को 18 हजार तथा उप

विजेता टीम को 14 हजार का नगदी पुरस्कार के साथ शिल्ड दिया गया। महिला

वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता बिजार व उप विजेता सोसोकेड़ा को

साढ़े तीन हजार रुपये व शिल्ड दे कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल उनकी

प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी तरह के

खेल का विकास करने के साथ साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया

है। उन्होंने खिलाड़ियों ने लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की अपील की, ताकि

खेल के क्षेत्र में भविष्य बना सके। मुंडा ने कहा कि वे कहीं भी रहे

कुचाई की जनता के लिये हमेशा उपलब्ध रहेंगे। मौके पर प्रमुख करम सिंह

मुंडा, सुखलाल मुंडा, चरण दास, चतुर्भूज सिंह मुंडा, दुलाल स्वासी, डुमू

गोप, धरमेंद्र साडिल, लखीराम मुंडा, भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप

सिंहदेव, सासद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव तथा समिति के सदस्य ओर ग्रामीण

उपस्थित थे।

खरसावा में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन

27 केएसएन 5 : जनता दरबार में मौजूद अधिकारी

खरसावा : खरसावा पंचायत सचिवालय में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन

किया गया। मौके पर बीडीओ दयानंद जायसवाल, मुखिया मंजु बोदरा आदी उपस्थित

ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा

दिया। मौके पर लोगों से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम उज्वाला

योजना, पीएम आवास समेत विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन लिया गया। बीडीओ

दयानंद जायसवाल ने कहा कि लोगों से प्राप्त आवेदनों को वरीय अधिकारियों

के पास स्वीकृति हेतु भेज दी जायेगी। खरसावा में पंचायत समिति की बैठक संपन्न

27 केएसएन 6 : बैठक में उपस्थित अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि

खरसावा : प्रमुख नागी जामुदा की अध्यक्षता में खरसावा प्रखंड सभागार

में पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में सभी

विभागों की समीक्षा करते हुए पिछले बैठक मेंजारी किये गये निर्देशों के

अनुपालन की समीक्षा की गयी। योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रखंड में अपने अपने विभाग से चल रहे

विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। तसर विभाग की ओर से बताया गया कि

किसानों से सरकार की और से निर्धारित दर के अनुसार तसर कोस की खरीदारी की

जा रही है। विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए उसमे पथ निर्माण

विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि 31 मार्च 2019 तक खरसावा-रड़गाव सड़क

का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। कार्य प्रगति में है। जंगली

हाथियों द्वारा किये गये फसल नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द भुगतान करने

का निर्देश दिया गया। आगनवाड़ी केंद्र व स्कूलों का संचालन सही ढंग से

करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ दयानंद जायसवाल, जिप सदस्य

रानी हेम्ब्रम, उप प्रमुख अमित केशरी, सदस्य जितवाहन मंडल, सुपाय सोय आदि

उपस्थित थे। आजसू की सरायकेला-खरसावा जिला समिति का विस्तार

--भोलानाथ व अजय बने सचिव, बासु बने सह सचिव

खरसावा : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के

निदेशानुसार सरायकेला-खरसावा जिलाध्यक्ष छवि महतो द्वारा जिला समिति का

विस्तार करते हुए भोलानाथ महतो एवं अजय कुमार महतो को सरायकेला-खरसावा

के जिला सचिव बनाए गए है। साथ ही श्री बासु प्रमाणिक को जिला सह-सचिव

बनाए गए हैं। सचिव बनाए जाने पर भोलानाथ महतो ने कहा कि अलग झारखण्ड

राज्य की लड़ाई के मूल उद्देश्य को पाना ही मकसद है। पार्टी ने मुझमे

भरोसा जताया है। मै भी उसपर खरा उतरने का पूरा कोशिश करूंगा। श्री वर्मा

को जिला सचिव बनाए जाने पर सुसैन महतो, अनिल महतो, सत्यनारायण महतो,

प्रवीन कुमार महतो, खगेन महतो, माझी साव, अनिता पारित, सचिन कुमार महतो,

प्रो रविशकर डॉ दुबराज महतो इत्यादि ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.