झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 27 को
गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो की अध्यक्षता में कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में झामुमो की बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो की अध्यक्षता में कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में झामुमो की बैठक हुई। इसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद थे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि 27 दिसंबर को गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन व विशिष्ट अतिथि खरसावां के विधायक दशरथ गागराई उपस्थित होंगे।
बैठक में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बूथ जीता जा सकता है। बूथ स्तर पर जीत होने से ही चुनाव जीता जा सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व पंचायत स्तरीय समिति का गठन कर लिया जाएगा। इसके लिए पंचायतवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर समिति गठन करने का निर्देश दिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लिए आयोजक समिति का गठन किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष बासुदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, शेख जाकीर, सुधीर महतो, अमूल्य महतो, राजेश हांसदा, मनसा टुडू, रामदास हेम्ब्रम, लालमोहन दास, सीताराम महतो, सुनील टुडू, लक्ष्मण महतो व गोपाल सरदार समेत अन्य उपस्थित थे।