सरायकेला में आदित्य साहू बोले- झारखंड में जल, जंगल और जमीन के बाद अब युवाओं का भविष्य बेच रही सरकार
भाजपा ने सरायकेला में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित इस सरकार को लोक-लाज का कोई डर नहीं रह गया है।
HighLights
भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ सरायकेला में किया प्रदर्शन।
परीक्षा अनियमितताओं और युवा मुकदमों की वापसी की मांग की।
आदित्य साहू ने सरकार पर भ्रष्टाचार और छात्र उत्पीड़न का आरोप लगाया।
यह प्रदर्शन भाजपा सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित किया गया।
छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार: आदित्य साहू
भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त है सरकार
धरना-प्रदर्शन को जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, मेयर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उदय सिंहदेव, अनंतराम टुडू, रमेश हंसदा और बॉबी सिंह ने भी संबोधित किया। मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमित सिंह, राजा सिंहदेव, विजय महतो, गुरजीत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, भूषण मुर्मू, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, बद्री दरोगा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
