हर माह पंचायतों में लगेगा जनता दरबार : बीडीओ
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन नदीसाई पंचायत सचिवालय में बुधवार को कि
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन नदीसाई पंचायत सचिवालय में बुधवार को किया गया। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित दौ सौ छब्बीस लाभार्थियों ने अपने आवेदन पदाधिकारियों को दिए। प्रखंड प्रमुख आलोमनी देवी एवं पंचायत समिति सदस्य (पंसस) ने सभी पंचायतों में जनता दरबार लगाने की मांग की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्येन्द्र महतो ने कहा हर माह एक पंचायत में जनता दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए आज मिले आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। शीघ्र ही इसका निदान किया जाएगा। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी धनराज महतो, मुखिया कृष्णा सिंह मुंडा, पंसस अनील सिंह, विजय कृष्ण महतो, किरण महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।