Move to Jagran APP

ओलिंपिक में इतिहास रचेंगे भारत के तीरंदाज : अर्जुन मुंडा

भारत के तीरंदाज शनिवार की देर रात ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गए। इस दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीरंदाजों को टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और विदा किया..

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 06:00 AM (IST)
ओलिंपिक में इतिहास रचेंगे भारत के तीरंदाज : अर्जुन मुंडा
ओलिंपिक में इतिहास रचेंगे भारत के तीरंदाज : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : भारत के तीरंदाज शनिवार की देर रात ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गए। इस दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीरंदाजों को टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और विदा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय तीरंदाज टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऐसा भरोसा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग खिलाड़ियों के साथ हैं। खुद पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया है। सभी खिलाड़ी उत्साह से भरपूर हैं। भारतीय तीरंदाजी टीम में तरुणदीप रॉय, अतनु दास, प्रवीण जाधव (टीम इवेंट) व दीपिका कुमारी (एकल) शामिल हैं। सभी तीरंदाज टोक्यो पहुंच चुके हैं। ज्ञात हो कि तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की शुरुआत सरायकेला-खरसावां जिला के दामादिरी मैदान में की थी। वहीं दूसरी ओर, सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उपाध्यक्ष मंगल सिंह सोय, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, दीपिका के प्रारंभिक कोच रहे बीएस राव, हिमांशु मोहंती आदि ने भी तीरंदाज दीपिका कुमारी समेत अन्य तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। खरसावां-कुचाई में लॉकडाउन का असर, बंद रहा बाजार : रविवार को खरसावां में वीकेंड लॉकडाउन का असर दिखा। सुबह से ही बाजार समेत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सिर्फ मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब व पेट्रोल पंप खुले रहे। इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर भी पाबंदी रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर आवागमन भी नगण्य रहा। इक्का-दुक्का दो पहिये व चार पहिये वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों का परिचालन बंद रहा। आवश्यक कार्यो से ही लोग घरों से बाहर निकले। पुलिस-प्रशासन दिन भर गश्त करती रही। खरसावां चांदनी चौक, आमदा पुराना बाजार, आमदा नया बाजार, खरसावां बजारसाई में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, वैक्सीन लेने जाने वालों को इस दौरान छूट दी गई थी। कुछ लोग सड़कों पर बेवजह घूमते दिखे तो पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर घर भेज दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.