मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला
राजनगर प्रखंड में बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 06:33 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजनगर : राजनगर प्रखंड में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड कार्यालय से राजनगर मुख्य बाजार सिदो कान्हू चौक से रैली निकाली गई। उसके बाद काफी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, बीईईओ सुनील केशरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, सीडीपीओ एवं जेएसएलपीएस समूह के सदस्यों ने एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला तैयार की और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने आने वाले चुनाव में प्रत्येक मतदाता से अपना मत का प्रयोग करने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें