हाईवे पेट्रोलिंग टीम हादसे में घायल
संवाद सूत्र, चाडिल : गुरुवार की अहले सुबह उरमाल से चौका आ रही हाइवे पेट्रोलिंग टीम वाहन पलट
संवाद सूत्र, चाडिल : गुरुवार की अहले सुबह उरमाल से चौका आ रही हाइवे पेट्रोलिंग टीम वाहन पलटने से सभी सवार घायल हो गये। घटना चौका थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे झाबरी के पास निर्माणाधीन पुल के समीप हुई। घायलों में चौका थाना के एएसआई सुधेश्वर साहू, जवान विनय सिंह, संतोष कुमार साहू तथा चालक अश्रि्वनी उपाध्याय शामिल हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
संवाद सूत्र, चाडिल : गुरुवार की सुबह नीमडीह ब्लॉक के पास चूड़ा मिल के बाहर पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। इस बात की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पैंट के जेब से कागज के एक पर्ची पर मिला है। जिस पर एक फोन नंबर लिखा है। जो बंगाल का लग रहा है हालांकि उस पर बात नहीं हो सकी है।