विकास की नई गाथा लिख रही हेमंत सरकार : गागराई
पांड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में रविवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू की अध्यक्षता में पार्टी की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी बासंती गागराई भी शामिल हुईं। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के हित में कार्य कर रही है..
संवाद सूत्र, खरसावां : पांड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में रविवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू की अध्यक्षता में पार्टी की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी बासंती गागराई भी शामिल हुईं। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के हित में कार्य कर रही है। विकास की नई गाथा लिख रही है। वैश्विक महामारी कोरोना में भी राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार से जोड़ने का काम किया। कहा, झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है। पार्टी में विश्वास जताने वाले सदस्यों का स्वागत है। क्षेत्र के विकास में हम सभी मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे। सभी के मार्गदर्शन से क्षेत्र के विकास का काम किया जाएगा। जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाइए। निजी व सरकारी स्तर पर समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा। राज्य में पहली बार झारखंडी सरकार बनी है। आदिवासी और मूलवासियों के हितों की रक्षा झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकती है। मौके पर अन्य दल के कार्यकर्ताओ ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड प्रमुख रजनी बानरा, बासंती गागराई, राहुल गोप, सतीश पूर्ति, सुशील दोंगो, यशवंत केसरी, सुशील महतो, अजय सामड समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।