पशुपालन विभाग में कार्यरत हलधर महतो की हृदय गति रुकने से मौत
पशुपालन विभाग के अंतर्गत कोलाबीरा में गार्ड पद पर कार्यरत हलधर महतो की हृदय गति रुक जाने आकस्मिक मौत हो गई। हलधर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कालापाठर गांव के रहने वाले थे।
जासं, सरायकेला : पशुपालन विभाग के अंतर्गत कोलाबीरा में गार्ड पद पर कार्यरत हलधर महतो की हृदय गति रुक जाने आकस्मिक मौत हो गई। हलधर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कालापाठर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बीती रात को घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुत्र ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक हलधर महतो को ईचागढ़ विधानसभा में वोटिग के लिए चुनाव ड्यूटी दी गई थी। चुनाव ड्यूटी के कारण बहुत ही तनाव में थे। बताया जा रहा था कि उन्हें सांस बीमारी थी। इधर चिकित्सकों ने उनकी हृदय गति रुक जाने से मौत का कारण बताया जा रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।