Move to Jagran APP

तीसरी शादी के चक्कर में जेल पहुंचा दूल्हा, भाई समेत चार बंधक; बिन दुल्हन लौटी बरात

Groom in jail. तीसरी शादी के चक्कर में दूल्हा जेल पहुंच गया। घटना झारखंड के सरायकेला की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:32 PM (IST)
तीसरी शादी के चक्कर में जेल पहुंचा दूल्हा, भाई समेत चार बंधक; बिन दुल्हन लौटी बरात
तीसरी शादी के चक्कर में जेल पहुंचा दूल्हा, भाई समेत चार बंधक; बिन दुल्हन लौटी बरात

जागरण संवाददाता, सीनी (सरायकेला-खरसांवा)। सरायकेला थाना के कमलपुर में बुधवार को अजीबोगरीब वाकया हुआ। बिना दूल्हा के बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। दूल्हा को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। बताया गया कि दुल्हा को नोवामुंडी पुलिस ने बारात जाने से पहले गिरफ्तार कर लिया है। गुस्साए लड़की के परिजनों ने दूल्हा के भाई समेत चार लोगों को गांव में बंधक बनाकर रखा है।

loksabha election banner

जानें, क्या है मामला

कमलपुर के मो. दाउद की बेटी की शादी पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी के मो. करीम अंसारी के साथ तय हुई। शादी की तारीख छह फरवरी तय की गई। दुल्हन के पिता मो. दाउद ने बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। सिर्फ बारात आने का इंतजार हो रहा था। दुल्हन के घर रिश्तेदार व मेहमान पहुंच गए थे। खाने-पीने का दौर भी चल रहा था। घंटों इंतजार के बाद एक वाहन में दूल्हे के भाई समेत बारह लोगों के साथ बारात पहुंची। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। बारातियों ने कहा कि पीछे से दूल्हा आ रहा है। काफी देर तक दुल्हे के नहीं पहुंचने पर लोगों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि दूल्हा करीम अंसारी पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। दोनों बीवी मैके में हैं। दोनों पत्नियों ने मामले को पता चलने पर पति करीम के विरुद्ध थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया।

बुधवार रात को पुलिस ने करीम को दहेज मामले में गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता ने कहा कि अगर इस तरह का मामला था तो उन्हें पहले क्यों नहीं बताई गई। शादी के इंतजाम में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसकी भरपाई कर दें। दूल्हे के भाई समेत चार बाराती को गांव में ही रोक कर रखा गया है। कहा गया कि जब तक रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक चारों गांव में मेहमान बनकर रहेंगे। वहीं, अन्य बाराती वापस चले गए। लड़की के पिता ने मुखिया को साथ सीनी ओपी में जाकर घटना की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार तीन बजे तक रुपये लाने को कहा गया था, जबकि लड़के वालों ने शुक्रवार को रुपये लेकर आने की बात कही है।

मुखिया के साथ लड़की के पिता व परिजनों ने ओपी में आकर घटना की जानकारी दी है। उन्हें समाज की बैठक में मामले का समझौता करने को कहा गया है। अगर गांव में मामले की समझौता नहीं हुआ और लड़की के पिता मामला दर्ज कराते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-विपीन बिहारी सिंह सीनी ओपी प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.