Move to Jagran APP

राम बाबा आश्रम में गीता जयंती पर आयोजन आज से

जासं सरायकेला गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विजय ग्राम स्थित विजय तरण आश्रम में छह दिसंबर शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:20 AM (IST)
राम बाबा आश्रम में गीता जयंती पर आयोजन आज से
राम बाबा आश्रम में गीता जयंती पर आयोजन आज से

जासं, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विजय ग्राम स्थित विजय तरण आश्रम में छह दिसंबर शुक्रवार कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का शुभारंभ होगा।आठ दिसंबर को पूर्णाहुति के कार्यक्रम का साथ समापन होगा। जानकारी हो कि राम बाबा आश्रम के संस्थापक परमाध्यक्ष परमादर्श त्यागशिरोमणी ब्रह्मलीन श्रीश्री 108 श्री परमहंस स्वामी रामानंद सरस्वती जी तथा स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्थानीय एवं दूरदराज से हजारों-हजार श्रद्धालु आकर प्रसाद का वितरण एवं पूर्णाहुति में भाग लेते हैं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष छह दिसंबर से आठ दिसंबर तक त्रिष्टक पूर्ण परायण एवं प्रवचन के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। आश्रम के संचालक मृत्युंजय ब्रह्मचारी बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना, गंधाधिवास, गीता पाठ एवं यज्ञ व गीता प्रवचन के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। अपराह्न 12 बजे से प्रसाद वितरण, तीन बजे से पांच बजे तक गीता प्रवचन, दस बजे शाम आरती, 8.30 बजे से 9.00 बजे तक गीता प्रवचन एवं रात्रि 10.30 बजे से नामेर माहात्म्य का आयोजन होगा। 7 दिसंबर शनिवार को सुबह 5.30 बजे से आरती, 6.00 बजे गीता पाठ, 12.00 बजे से प्रसाद सेवनी, तीन बजे से पांच बजे तक गीता प्रवचन, छह बजे से आरती, एवं शिव मोहिम्न स्तोत्रम उसके बाद प्रसाद सेवन व बाउल संगीत का आयोजन होगा। 8 दिसंबर रविवार को प्रात: 5.30 बजे से आरती एवं श्री विष्णु सहस्त्र नाम, 8.30 बजे से गीता पाठ, अपराह्न एक बजे पूर्णाहूति एवं बालक भोजन तथा शाम को मुख्य अतिथियों के द्वारा गीता प्रवचन होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.