Move to Jagran APP

समाज को एकजुट करने के लिए गौड़ सेवा संघ चलाएगा जागरुकता अभियान : चतुर्भुज बारीक

शनिवार को मुरुप स्थित माता ठाकुरानी दरबार में गौड़ सेवा संघ ने 30वां संकल्प दिवस कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना सभा के रूप में मनाया। गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भज बारीक ने समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए एकजुटता लाने पर बल दिया। कहा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवा बुद्धिजीवी व महिलाओं को एक मंच पर आना होगा..

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:10 AM (IST)
समाज को एकजुट करने के लिए गौड़ सेवा संघ चलाएगा जागरुकता अभियान : चतुर्भुज बारीक
समाज को एकजुट करने के लिए गौड़ सेवा संघ चलाएगा जागरुकता अभियान : चतुर्भुज बारीक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शनिवार को मुरुप स्थित माता ठाकुरानी दरबार में गौड़ सेवा संघ ने 30वां संकल्प दिवस कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना सभा के रूप में मनाया। गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भज बारीक ने समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए एकजुटता लाने पर बल दिया। कहा, समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवा, बुद्धिजीवी व महिलाओं को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कहा कि संकल्प लें, हमें इन कुरीतियों को जड़ से मिटाना है। उच्च शिक्षा व समाजिक एकता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन समाज का झंडारोहण कर किया गया। मौके पर संघ के स्टीयरिग कमेटी के सदस्य मायधर बेहरा, भास्कर महाकुड़, चीनीवास प्रधान, हरेकृष्णा प्रधान, काशीनाथ प्रधान, अशोक प्रधान, प्रवक्ता उमाकांत प्रधान, नीलसेन प्रधान, मुरली प्रधान, नागेश्वर प्रधान, अशोक गौड़, कृष्णा प्रधान व गोविद गौड़ समेत कई ने संबोधित किया। समारोह का संचालन कृष्ण कुमार प्रधान ने व धन्यवाद ज्ञापन अयोध्या बेहरा ने किया। मौके पर काशीनाथ प्रधान, नेबु प्रधान, हेमसागर प्रधान, शुरूपद प्रधान, सरोज गौड़, यशवंत प्रधान, राजकुमार प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान व दीपक गिरी समेत कई उपस्थित थे। समय के साथ लाना होगा बदलाव : गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा कि समाज के विकास के लिए लोगों को वर्तमान समय के अनुसार बदलाव लाना होगा। समाज के विकास को लेकर लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संघ की ओर से गौड़ बहुल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कहा, ग्राम स्तर पर पांच-पांच युवाओं की समिति बनाकर समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मृत्यु भोज में मांस बंद करने का लिया संकल्प : गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने मृत्यु भोज में मांस बंद करने की अपील की। उन्होंने गौड़ समाज को मृत्यु भोज के दौरान मांस बंद कराने का संकल्प दिलाया और कहा कि इसकी शुरुआत आज से ही होगा। समाज के पदाधिकारियों को अपने घरों में होने वाले कार्यक्रमों में सबसे पहले मांस के सेवन को बंद कराना होगा। भोज से संबंधित सभी कार्यक्रमों को शाकाहारी करने की बात पर समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.