गांधी जी के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत: डीसी
उपायुक्त कार्यालय में मनी गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन किया अर्पित। जागरण्
उपायुक्त कार्यालय में मनी गांधी जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन किया अर्पित जागरण संवाददाता, सरायकेला: उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इसमें महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। मौके पर उपायुक्त अंजनेयुलु दोड्डे ने गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलते हुए अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवनी से हम सबको सीख लेने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने विश्व को अहिसा का संदेश दिया। सभी को सादा जीवन-उच्च विचार का पाठ पढ़ाया। मौके पर उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. बशारत कयूम, आईटीडीए परियोजना निदेशक अरुण वाल्टर संागा, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, जिला नजारत उपसमाहर्ता अमरेंद्र कुमार आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
नौ सफाईकर्मी हुए सम्मानित
उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में पांच पुरुष व चार महिला समेत नौ सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ए दोड्डे ने सफाई कर्मी मनु मुखी, सुधीर मुखी, बरसात मुखी, राजोबाला मुखी, बुधनी मुखी, रुक्मनी मुखी, मुरली मुखी, पुतुल मुखी व पृथ्वी मुखी को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।