गम्हरिया थाने के ट्रैफिक सब इंसपेक्टर राम उदय बैठा की गिरने से मौत
संवाद सूत्र गम्हरिया : गम्हरिया थाना में पदस्थापित ट्रैफिक सब इंसपेक्टर राम उदय बैठा (56) की मौत
संवाद सूत्र गम्हरिया : गम्हरिया थाना में पदस्थापित ट्रैफिक सब इंसपेक्टर राम उदय बैठा (56) की मौत बैरक स्थित शौचालय से लौटने के क्रम में गिरने से हो गई। घटना रविवार की अहले सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में उन्हें गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां जाचोपरात के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी जेपी राणा, ट्रैफिक इंसपेक्टर विजय प्रकाश, आरआइटी थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया गया है कि सुबह में शौचालय से बैरक वापस जाने के क्रम में अचानक वे गिर पड़े। थाना में उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा उसे गम्हरिया अस्पताल ले जाया गया। विदित है कि विगत दो माह पूर्व ही वे गम्हरिया थाना में स्थानातरित होकर आए थे। मूलत: वे गढ़वा जिलान्तर्गत काडी थाना क्षेत्र के सोहगोड़ा गांव के निवासी थे। अपने पीछे वे तीन पुत्र व दो पुत्रिया छोड़ गए। चार वर्ष बाद ही वे सेवानिवृत होने वाले थे।