लाको बोदरा की जयंती मनाने को मोर्चा ने की बैठक
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी की एक बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी सरायकेला-खरसावां की एक बैठक जिला अध्यक्ष लाल ¨सह सोय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में वारंग क्षिति लिपि के जनक गुरु लाको बोदरा की 99वीं जयंती 19 सितंबर को सरायकेला पठानमारा फुटबॉल मैदान में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। जयंती पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा व एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन आदि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान समाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक अंनतराम टुडू, गणेश माहली, बरीयर हांसदा, रोशन सामाड, वीर ¨सह बानरा, सुपाय सोय, लालू बेसरा, रोशन सामड, राउतु हाईबुरू, जुगल तापे आदि उपस्थित थे।