खरसावा में आजसू का महिला सम्मेलन 30 को
संवाद सूत्र, खरसावा : खरसावा वन विश्रामागार में आजसू पार्टी की बैठक शिव कुमार साह की अध्यक्ष
संवाद सूत्र, खरसावा : खरसावा वन विश्रामागार में आजसू पार्टी की बैठक शिव कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विस व लोस चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरु करने पर बल दिया गया। बैठक में तय किया गया कि 30 जुलाई को खरसावा के आरसीडी गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित की जाएगी। इसमें आजसू महिला मोर्चा की अध्यक्ष वाइलेट कच्छप, केंद्रीय उपाध्यक्ष अनीता पारीत, केंद्रीय सचिव झिंगी हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य पिंकी महतो व रामकली महताइन उपस्थित होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं आजसू पार्टी में शामिल होंगी। बैठक में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष छवि महतो व आजसू पार्टी केंद्र समिति सदस्य रामरतन महतो, मनिंदर जामुदा, मनोज प्रधान, खीरद प्रधान, ऋषि दास, मंगल दास, प्रेम महतो, शभू मंडल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।