खरसावां की महिला टीम बनी जिला चैंपियन
बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप में खरसावां प्रखंड की महिला टीम जिला चैंपियन बनी।
संवाद सूत्र, सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता की महिला वर्ग के जिला स्तरीय मुकाबले में खरसावां प्रखंड ने कुचाई प्रखंड को 1-0 गोल से पराजित कर महिला वर्ग में जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले के खेल का उद्घाटन सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंतिम मुकाबले में खेल के पंद्रह मिनट में खरसावां ने एक गोल कर जीत हासिल की। जिला खेल पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख खिलाड़ियों को लेकर जिला टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।