Move to Jagran APP

खरसावां में बनेगा इंडोर स्टेडियम: अर्जुन मुंडा

जिला स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की ओर से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 06:52 AM (IST)
खरसावां में बनेगा इंडोर स्टेडियम: अर्जुन मुंडा
खरसावां में बनेगा इंडोर स्टेडियम: अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : जिला स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की ओर से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग का उद्घाटन केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

loksabha election banner

मौके पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल के मामले में सरायकेला-खरसावां जिला ने पूरे देश में अलग स्थान बनाया है। हमलोगों ने हमेशा खेल को बढ़ावा देने का काम किया है। खरसावां में आठ करोड़ की लागत से एक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने राज्य के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने को कहा है। राशि की व्यवस्था उनका मंत्रालय करेगा। इसके अलावे एकलव्य विद्यालयों में भी खेल की व्यवस्था रहेगी। सरकार की नीति है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा मिले। जिला लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, डीएसओ प्रवीण कुमार, पूर्व विधायक मंगल सोय, शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, डीएसए के उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, विश्वनाथ रथ, डीएसए के सचिव मो. दिलदार, पिनाकी रंजन, तपन पटनायक, दिलीप प्रधान, जिगी हेंब्रम आदि उपस्थित थे। जिला स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की ओर से खरसावां में आदिवासी बच्चों के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की गई। इस दौरान एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया। इससे पूर्व मंत्री के पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.