Move to Jagran APP

खिलाड़ियों का विकास हमारी प्राथमिकता: अर्जुन मुंडा

आदिवासी फुटबॉल क्लब बायाग की ओर से कुचाई में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 06:49 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 06:49 PM (IST)
खिलाड़ियों का विकास हमारी प्राथमिकता: अर्जुन मुंडा
खिलाड़ियों का विकास हमारी प्राथमिकता: अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावा : आदिवासी फुटबॉल क्लब बायाग की ओर से कुचाई के केरकेटा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 32 टीमों के बीच आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में श्याम ग्रुप टाटा को एक गोल से हराकर तियु स्टार क्लब कोलाडीपा की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सासद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव व पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर जेटी नाइन ब्रदर्स, चौथे स्थान पर यानर्स स्पोर्टिग क्लब जमशेदपुर पाचवें स्थान पर, सरना व्यॉयज जोजोहातु छठे स्थान पर, एनबीसी कुदासिंगी सातवें स्थान पर, सुरेश ग्रुप केरकेटा व आठवें स्थान पर सरना स्पोर्टिग जोजोहातु की टीम रही। सभी टीमों को खस्सी व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल हमारी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए काम किया। आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें। कामयाबी निश्चित रूप से मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में खरसावा, कुचाई के दर्जनों युवाओं ने मुकाम हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक ओर जहा खिलाड़ी बेहतर खेल के प्रति प्रोत्साहित होते हैं। साथ ही गाव में सामाजिक समरसता का भी माहौल बनता है। मौके पर सासद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दुलाल स्वासी, हिमालय डागिल, कृष्णा सोय, संगल सिजुई, विजय महतो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। खरसावा रू जंगली हाथी ने मचाया उत्पातए दिवार तोड़ा

loksabha election banner

.घर की खिड़की तोड़ धान खायाए सब्जी की खेती को किया बर्बाद

2 केएसएन 5ए6 रू हाथियों द्वारा तोड़े गये दिवार तथा बर्बाद की गयी सब्जी की फसल

खरसावा रू खरसावा वन के सिदाडीहए नारायणडीहए रायडीहए सोखानडीह समेत

आसपास के गावों में एक जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया। जंगली हाथी ने

नारायणडीह के कालीचरण महतो के घर का दिवार तोड़ आगन में रखे धान को खा

गया। प्रेम चाद महतो के घर की खिड़की को तोड़ कर घर के अंदर रखे धान को

खाया। रायडीह के नरेश सिंहदेव के घर को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

टाकोडीह में इस हाथी ने सब्जी के फसल को खाने के साथ साथ पैरों तले रौंद

कर बर्बाद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी

कृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम प्रभावित गावों में जा

कर किसानों से मिले तथा नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही मुआवजा

भुगतान करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुआवजा के लिये जल्द से जल्द आवेदन

भर कर वन विभाग के कार्यालय में जमा करने को कहा। दूसरी ओर सरायकेला वन

क्षेत्र के बेरगाडीहए राकाकोचा तथा आस पास के गावों में पाच हाथियों

का झुंड घुम रहा है। हाथियों के चिंघाड़ से गाव दहल रहे है। लोगों में

हाथियों को लेकर भय समा गया है।

आज से मनेगी सखी संवाद सप्ताहए सभी प्रखंडों में होंगे कार्यक्त्रम

खरसावा रू राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री निलकंठ सिंह मुंडा के निर्देश

पर तीन से नौ जनवरी तक जिलों में सखी संवाद सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने आदेश

जारी प्रखंड स्तर पर सखी मंडलों का सम्मेलन आयोजित करने को कहा है। इसके

लिये प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गयी है। तीन जनवरी को कुकड़ू प्रखंड

बाजार मैदान मेंए चार जनवरी को गम्हरिया प्रखंड परिसरए पाच जनवरी को

नीमडीह ब्लॉक कैंपस व कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियमए छह जनवरी को चाडिल

प्रखंड के चौका हाई स्कूल मैदानए सात जनवरी को ईचागढ़ के लेपाटाड फुटबॉल

मैदानए आठ जनवरी को सरायकेला के टाउन हॉल व खरसावा के पीडब्लूडी गेस्ट

हाउस तथा नौ जनवरी को राजनगर के दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्त्रम आयोजित

की जायेगी। इसमें मुख्य रुप से प्रखंड में कार्यरत सभी सखी मंडलए ग्राम

संगठन व संकुल संघ के प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा संचालित विकास

योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के तरीके

बताये जायेंगे। इन कार्यक्त्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी

आमंत्रित किया जायेगा। कुचाई रू 131 बूथों में 9585 नैनिहालों को पिलायी जायेगी पोलियो की दवा

.पल्स पोलिया अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

2 केएसएन 8 रू बैठक करते अधिकारी

खरसावा रू लेकर कुचाई प्रखंड सभागार में प्रमुख करम सिंह मुंडा की

अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को बैठक हुई। बैठक में

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शकर हेंब्रम ने बताया कि प्रखंड 9585

बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तीन फरवरी को

शुन्य से पाच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर पोलियो की दवा पिलायी

जायेगी। पोलियो की दबा पिने से बंचित बच्चों को चार व पाच फरवरी को घर

घर जा कर दबा पिलायी जायेगी। बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ गौतम कुमारए

जिप सदस्या जिंगी हेंब्रमए बीइइओ बचन लाल यादवए सीडीपीओ पूर्णिमा महतोए

बीपीएम प्रमोद राउत ग़ादी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.