मार्निंग वाक कर लौट रही थी बच्चियां, फिर अचानक हुआ ऐसा कि मच गया कोहराम Saraikela News
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां -आमदा मुख्य मार्ग पर मार्निंग वाक से लौट रही पांच बच्चियों को एक वाहन ने कुचल दिया। सबों की हालत गंभीर है।
सरायकेला, जेएनएन। करीब दर्जन भर बच्चियां मानिंग वाक के लिए निकली थी। सभी वापस लौट रही कि ऐसा हुआ की चीख-पुकार मच गई। संयोग रहा कि बेलगाम वाहन की चपेट में आई पांच बच्चियों की जान बच गई। पांचों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
बताते हैं कि खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग मुरूम डीह चौक के पास मार्निंग वाक कर लौट रही बच्चियों को एक अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। अन्य बच्चियां तो बच गई लेकिन पांच को वाहन ने कुचल दिया। सबों को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सबों को खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज किया जा रहा है। हालांकि, सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों में आरती हेंब्रम 12 वर्ष, जयंती दिग्गी 10 वर्ष, शर्मिला 12 वर्ष, अनीता दिग्गी 11 वर्ष और संजना 12 वर्ष शामिल हैं।