सम्मान समारोह में पांच सर्वेश्रेष्ठ श्रमिक सम्मानित
जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्रम विभाग की ओर से सामुदायिक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्रम विभाग की ओर से सामुदायिक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन कर श्रमिकों का सम्मान किया गया। उद्घाटन ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने किया। समारोह में विधायक ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के 5747 श्रमिकों के बीच डीबीटी के माध्यम से एक करोड़ 45 लाख 71 हजार 880 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान जिले के पांच सर्वेश्रेष्ठ श्रमिकों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। जिसमें सविता महतो, नमिता कुमारी, सुखदेव महतो, गुरुपदो महतो व देवकुंभकार को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि सभी क्षेत्र में श्रमिक सराहनीय कार्य कर रहे है और श्रमिकों के बल पर ही हमारा देश आगे बढ़ रहा है। सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ लेने के लिए श्रमिक अपना निबंधन अवश्य कराएं। उन्होंने श्रमिकों को देश का स्तंभ बताया। कहा उनके बिना कोई काम संभव नहीं है। देश के विकास में उनकी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री रघुवर दास भी श्रमिक रहे हैं। आज राज्य के सीएम के रूप में लोगों की कर रहे हैं। विधायक ने स्वंय को श्रमिक घर का सदस्य बताया।
समारोह में श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं में सेफ्टी कीट के लिए 2040 श्रमिकों को, कुली कीट के लिए 2027 श्रमिकों, मातृत्व लाभ के तहत 127 श्रमिकों के बीच प्रति श्रमिक आठ से दस हजार रुपये, अंत्योष्ठी लाभ के तहत 10 श्रमिकों के परिजनों को प्रति श्रमिक पांच हजार रुपये, साइकिल योजना के तहत 1543 श्रमिकों व मृत दुर्घटना पर 10 श्रमिकों के परिजनों के बीच प्रति श्रमिक तीस हजार रुपये से तीन लाख रुपये का लाभ दिया गया।
--------------
मजदूरों के निबंधन में सरायकेला दूसरे स्थान पर
समारोह में श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा ने विभाग द्वारा श्रमिकों को दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के निबंधन में सरायकेला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है जबकि धनबाद पहले स्थान पर है। समारोह को जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर संदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश रजक, दिलीप महतो व दीपक कुमार समेत सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे।