राजनगर के छेलकानी में धान गद्दी में लगी आग
राजनगर थाना के छेलकानी गांव में शनिवार को लखन सोय की धान गद्दी में आग लग गई।
संवाद सूत्र, राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के छेलकानी गांव में शनिवार को लखन सोय के खलिहान में रखे धान गद्दी में अचानक आग लग गई। आग लगने से 20 हजार रुपये की धान जलकर राख हो गई। आग लगने की कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। खलिहान से धुआं उठते देख परिवार वाले अगल बगल के लोगों को बुला लिया और बाल्टी और डेकची से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने घंटो प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। दमकल को सूचना दी गई, लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि राजनगर में दमकल की व्यवस्था नहीं होने से अगलगी के समय अधिक नुकसान हो जाता है। प्रशासन को थाना स्तर पर इसकी व्यवस्था करानी चाहिए। ताकि समय रहते आग पर काबू पाई जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि सरायकेला दमकल विभाग को फोन पर सूचना दिया तो पता चला कि सरायकेला का दमकल खराब है। फिर जमशेदपुर से दमकल की गाड़ी आई तो आग पर काबू पाया जा सका।