Move to Jagran APP

पत्नी, बड़े बेटे के साथ मिलकर पिता ने कर दी छोटे बेटे की हत्या

जेएनएन सरायकेला/हेंसल सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के जोनबनी में बोगदा मुंडरी ने अप

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 06:34 AM (IST)
पत्नी, बड़े बेटे के साथ मिलकर पिता ने कर दी छोटे बेटे की हत्या
पत्नी, बड़े बेटे के साथ मिलकर पिता ने कर दी छोटे बेटे की हत्या

जेएनएन, सरायकेला/हेंसल : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के जोनबनी में बोगदा मुंडरी ने अपने बड़े बेटे और पत्नी के साथ मिलकर सोमवार की रात पत्थर से कूच कर 14 वर्षीय छोटे पुत्र की हत्या कर दी। मृतक आकाश मुंडरी दो वर्ष बाद दादा के घर रांची अनाथ आश्रम से लौटा था।

loksabha election banner

मंगलवार को सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस ने काशीदा डैम के नीचे से आकाश का शव बरामद किया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए गए थे। चेहरे के दाहिनी ओर गंभीर चोटें थीं। दोनों कान भी पत्थर से कूच दिया गया था। मृतक के दादा लामरा मुंडरी ने अपने पुत्र बोगदा मुंडरी, उसकी पत्‍‌नी नितमा मुंडरी और बड़े पोता विकास मुंडरी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उधर, तीनों आरोपित घर से फरार हो गए हैं। दादा लामरा मुंडी ने बताया कि बोगदा मुंडरी ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। आकाश मुंडरी दूसरी पत्नी का बेटा था। आकाश के जन्म के बाद से ही बोगदा मुंडरी व उसकी पहली पत्नी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। आकाश जब एक साल का था तो प्रताड़ना से तंग आकर उसकी मां घर छोड़कर चली गई। इसके बाद आकाश को दादा ने पालपोस कर बड़ा किया। दो वर्ष पहले भी आकाश पर उसके पिता ने जानलेवा हमला किया, तो दादा ने उसे रांची ले जाकर अनाथ आश्रम में रख दिया। दो वर्ष बाद 27 जून को दादा लामरा मुंडरी उसे रांची से घर ले आए।

दादा ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे जब खाना खा रहे थे, तभी एक बाइक से तीनों आए और हाथ मरोड़कर आकाश की पिटाई करने लगे। जब बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद पिता ने आकाश को रस्सी से बांधते हुए कहा कि इसे ठिकाने लगा कर आ रहे हैं, फिर आपको भी ठिकाने लगाएंगे। पिता अपने पुत्र आकाश को बाइक पर बैठा कर ले गया। दादा के अनुसार, जमीन हड़पने के लिए तीनों आरोपितों ने आकाश की हत्या की है। दादा ने बताया कि वह गांव के बाहर अलग रहते हैं। कोट --

दादा लामरा मुंडरी के बयान पर बोगदा मुंडरी, उसकी पहली पत्नी नितमा मुंडरी व बड़े बेटे विकास मुंडरी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

- चंदन कुमार बत्स, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सरायकेला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.