चैत्र पर्व पर नहीं होगा मेला व छऊ नृत्य का आयोजन
कुचाई प्रखंड के अरुवां ग्राम में इस वर्ष चैत्र मेला छऊ नृत्य का आयोजन नहीं होगा। शनिवार को मेला व पूजा आयोजन समिति और ग्रामीणों की सामूहिक बैठक में यह निर्णय लिया गया..
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई प्रखंड के अरुवां ग्राम में इस वर्ष चैत्र मेला छऊ नृत्य का आयोजन नहीं होगा। शनिवार को मेला व पूजा आयोजन समिति और ग्रामीणों की सामूहिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर सरकारी निर्देशों का अनुपालन कर क्षेत्र की समृद्धि के लिए सिर्फ पारंपरिक पूजा-पाठ ही की जाएगी। मंदिर में पारंपररिक तरीके से शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मौके पर दुलाल स्वांसी, सुखदेव सरदार, सुखलाल सरदार, अर्जुन सरदार, डोमन कुम्हार, विसकेशन कुम्हार, रामचरण कुम्हार, सिजनु सरदार, रामचंद्र मुंडा, गणेश मुंडा, सीताराम सरदार, अमित सरदार आदि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के स्वास्थ्य लाभ के लिए दामादिरी पीठ में की पूजा-अर्चना : सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाज संघ के तीरंदाजों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान तीरंदाजों ने खरसावां स्थित शक्ति पीठ मां दामादिरी के दरबार में पूजा-अर्चना कर दीप भी जलाए। होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन 266वीं जयंती मनी : शनिवार को आदित्यपुर स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक डा. रेणु शर्मा के लंका टोला स्थित आवासीय क्लीनिक में होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन की 266वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने डा. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण पर उन्हें नमन किया। डा. रेणु शर्मा ने बताया कि वर्तमान में होम्योपैथी चिकित्सा सस्ता व सुलभ है। वे आज भी जरूरतमंद लोगों की होम्योपैथी चिकित्सा नि:स्वार्थ भाव से करते हैं। मौके पर डा. सुब्रतो मुखर्जी, डा. संजय गिरी, डा. किरण सिंह, डा. रामकुमार साहू, डा. हीरालाल प्रसाद, अभिषेक गौतम, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार शर्मा, सपना शर्मा, नवीन कुमार व बलराज सिंह उपस्थित थे।