ईएसआइसी अस्पताल में बनेगी 10 बेड की आइसीसीयू
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) झारखंड के सभी जिलों में डिस्पेंसरी
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) झारखंड के सभी जिलों में डिस्पेंसरी खोलेगी। साथ ही आदित्यपुर स्थित अस्पताल में 10 बेड की आइसीसीयू बनेगी। यह जानकारी मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम झारखंड के उप निदेशक निशात कुमार ने आदित्यपुर के उद्यमियों से कहीं। वे एसिया भवन में उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक संख्या वाले प्रतिष्ठान को ईएसआइसी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सभी को आधार से लिंक कराना होगा। उद्यमियों को अपना अंशदान 15 तारीख जमा करना होगा।
इएसआइसी आदित्यपुर अस्पताल के अधीक्षक नीरज कुजूर ने बताया कि जल्द ही आदित्यपुर में 10 बेड की आइसीसीयू वार्ड बनेगी। उन्होंने बताया कि यहा जल्द ही ईएनटी, चर्म रोग के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अस्पताल की क्षमता 300 बेड तक की जायेगी। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर नगर क्षेत्र में डेढ़ लाख लोग निबंधित हैं। यहां जल्द ही पीपी मोड पर सिटी स्कैन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के एचआर मैनेजर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।