हाथी के हमले से किसान की मौत
नीमडीह : नीमडीह थाना के तिरुलडीह गांव में हाथी के हमले से गांव के महादेव माझी की मौत हो गई।
नीमडीह : नीमडीह थाना के तिरुलडीह गांव में हाथी के हमले से गांव के महादेव माझी की मौत हो गई। महादेव माझी अपने खलिहान में सोए थे। इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपए दिए। धीरेन गोराई ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि, बर्बाद हुए फसलों की क्षतिपूर्ति, हाथी को भगाने के लिए व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस गाव में हाथियों ने खलिहान में रखे धान, खेतों में लगी सब्जियों को बर्बाद कर दिया है। हाथियों के आतंक से गांव वाले दहशत में रहते हैं। इस अवसर पर जिप के उपाध्यक्ष अशोक साव, कुकरु प्रखंड के अध्यक्ष सह मुखिया पूर्णचंद सिंह मुंडा, ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, नीमडीह थाना अधिकारी नरसिंह मुंडा उपस्थित थे।