ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी
संसू ईचागढ़ सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का
संसू, ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर बदस्तूर जारी है। आए दिन किसानों के खेतों में लगी धान एवं सब्जी की फसल को वे रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। इसके साथ ही हाथियों के निशाने पर लोगों के घर भी होते हैं। बीती रात तीन हाथियों के एक झुंड ने कुकडू प्रखंड के लेटेमदा गांव एवं ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह गांव में घुस गए। यहां धान की फसल रौंदकर हाथी गांव के तालाब में घुसकर पानी को घुंट दिया। हाथियों ने गगन सिंह मुंडा, चैतन्य सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मुंडा, राजाराम सिंह मुंडा, साधु सिंह मुंडा सहित कई किसानों के खेतों में लगी फसल को रौंद दिया। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा देने एवं हाथियों को क्षेत्र से भगाने की मांग की है।