बिजली विभाग के कैंप में 65 मामलों का निष्पादन
संवाद सूत्र गम्हरिया छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिट
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, गम्हरिया : छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में सहायक विद्युत अभियंता राजेश बीरूवा, सीएसआर एग्जीक्यूटिव चंदन सिंह की मौजूदगी में 65 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें 13 बिजली बिल में सुधार, आठ उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य विकास कुमार शर्मा, सीमाचल महतो, सीमनतन महतो, मनोज यादव, बड़काजी, माधव चंद्र महतो आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें