डीएसओ ने किया आर्चरी एकेडमी का निरीक्षण
जासं सरायकेला जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी का निरीक्षण किया।
जासं, सरायकेला : जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी का निरीक्षण किया। जानकारी हो कि जिला खेल पदाधिकारी बाल किशोर महतो का साहेबगंज स्थानांतरण के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को जिला खेल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मंगलवार को प्रवीण कुमार ने दुगनी स्थित तीरंदाज एकेडमी का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास, रसोईघर, भोजनालय, जेनास्टिक कक्ष, अभ्यास मैदान एवं परिसर का निरीक्षण किया। बच्चों से भोजन एवं आवासीय संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भवन की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कर इसकी रंगाई-पुताई का काम किया जाएगा। यहां क्षमता के अनुरूप बच्चे कम है। अप्रैल में बच्चें का चयन कर तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से तैयार कर प्रशिक्षण के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने का अनुरोध किया। इस मौके पर कोच वीएस राव व हिमांशु महांती भी उपस्थित थे।