वीएस पब्लिक स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
संवाद सूत्र, सीनी : वीएस पब्लिक स्कूल सीनी में रविवार को अंतर विद्यालय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोज
संवाद सूत्र, सीनी : वीएस पब्लिक स्कूल सीनी में रविवार को अंतर विद्यालय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संत जेवियर, अशोका इंटरनेशनल, वी केयर प्ले स्कूल समेत कई विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता विभिन्न ग्रुप में बांटी गई थी। ग्रुप ए में सोनाली सिंह ने प्रथम व राहुल राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में आर्या महतो प्रथम एवं नेहा सतपथी द्वितीय तथा ग्रुप सी में हर्ष महतो प्रथम एवं रीत महापात्र द्वितीय एवं समीता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय अध्यक्ष सुखजिदर सिंह व प्राचार्या सोमा दास ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष सुखजिदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत व हार लगी रहती है परंतु प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी बात होती है। प्राचार्या सोमा दास ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चे जहां अपनी योग्यता का मूल्यांकन करते हैं वहीं प्रतियोगिता से आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर पूनम सिंहदेव, सुजाता महापात्र, वीरेंद्र सिन्हा, रेखा, खुशबू सिंह समेत विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।