राम बाबा आश्रम में मकर प्रसाद का वितरण
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नाराणणपुर पंचायत के विजय ग्राम स्थित रामबाबा आश्रम में मकर संक्रांति के दिन बुधवार को चावल से बने मकर प्रसाद का वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:11 AM (IST)
जासं, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नाराणणपुर पंचायत के विजय ग्राम स्थित रामबाबा आश्रम में मकर संक्रांति के दिन बुधवार को चावल से बने मकर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे आसपास गांव के सैकड़ों लोगों ने मकर स्नान कर ग्रहण किया। आश्रम के संचालक मृत्युंजय ब्रह्माचारी बाबा ने प्रसाद का वितरण किया। बाबा ने बताया कि संजय नदी में पवित्र स्नान कर श्रद्धालु आश्रम में आते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। बुधवार को सैकड़ों लोगों ने संजय नदी में मकर स्नान कर आश्रम में आकर चावल प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें