Move to Jagran APP

कनीय अभियंता व भाजपा नेता के बीच नहीं थम रहा विवाद

संसू आदित्यपुर आदित्यपुर नगर निगम में कनीय अभियंता व भाजपा नेता के बीच जारी विवाद थमता नही

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 01:55 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 06:14 AM (IST)
कनीय अभियंता व भाजपा नेता के बीच नहीं थम रहा विवाद
कनीय अभियंता व भाजपा नेता के बीच नहीं थम रहा विवाद

संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम में कनीय अभियंता व भाजपा नेता के बीच जारी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। भाजपा नेता का कहना है कि फोन टेपिंग से कई राज खुलेंगे। कई निगम पदाधिकारी बेनकाब होंगे।

loksabha election banner

भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे से दूरभाष पर बात हुई है। लॉकडाउन के दौरान ही मिलने की बात कही है। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कनीय अभियंता सुधीर कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान राशि वसूली के लिए निगम कार्यालय से सूची मिलने की बात कही है। उन्होंने मोबाइल में इसे रिकॉर्ड कर लिया है। वे इसको विभाग के सचिव को देंगे। ताकि, दोषी पर कार्रवाई हो सके।

मालूम हो कि नगर निगम भ्रष्टाचार को लेकर पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है। पहले भी नगर परिषद अध्यक्ष राधा सांडिल्य ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के खिलाफ धरना दिया था। जिसमें नगर पर्षद दो गुटों में बट गयी थी। एक गुट राधा शांडिल्य व दूसरे गुट के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार श्रीवास्तव थे। इस दौरान बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों का समर्थन किया था। हाल ही में उपमेयर अमित सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बावजूद मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की भव्य विदाई की थी।

खैर, उपमेयर ने रविवार को कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत है। उनको शैलेंद्र सिंह ने फोन किया था, मैंने कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। वही मेयर ने इस मामले पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.