पंचायतों में शुरु हुई मुख्यमंत्री दीदी किचेन, मिल रही है भोजन
ग्रामीण विकास विभाग ने कोविड-19 वैश्विक आपदा को देखते हुए राज्य के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जरिए सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन शुरु किया करने का निर्देश दिया है।
खरसावां : ग्रामीण विकास विभाग ने कोविड-19 वैश्विक आपदा को देखते हुए राज्य के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जरिए सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन शुरु किया करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री दीदी किचेन में मुख्य रूप से अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग, बुजुर्ग, गरीब, बीमार, विधवा, लाचार, मजदूर, राहगीर को भोजन उपलब्ध कराना है। गुरुवार की शाम ही सरकार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद खरसावां व कुचाई में मुख्यमंत्री दीदी किचेन शुरू कर दिया गया है। खरसावां के नौ व कुचाई के आठ पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन शुरु किया गया है। मुख्यमंत्री दीदी किचेन को लॉकडाउन अवधी तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री दीदी किचेन के संचालन हेतु 20 हजार रुपये प्रति पंचायत अग्रिम के तौर पर विमुक्त किया जा रहा है।