वन भूमि सीमाकन कार्य का लिया जायजा
संवाद सूत्र,खरसावा : कोल्हान के वन संरक्षक वी वेंकेटश्वलू ने अधिकारियों के साथ खरसावा वन क्षे
संवाद सूत्र,खरसावा : कोल्हान के वन संरक्षक वी वेंकेटश्वलू ने अधिकारियों के साथ खरसावा वन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वन विभाग की ओर से किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएफ वी वएकेंटश्वलू ने सीएफ ने कहा कि मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत निजी परती जमीन पर पेड़ लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत पौधारोपण पर खर्च सरकार करेगी। पेड़ लगाने वाले किसानों के खाते में सरकार की ओर से निर्धारित राशि भेज दी जाएगी। लगाए गए पेड़ों का पूर्ण स्वामित्व लाभुक किसान होगा। किसानों की इच्छानुसार वन विभाग की पौधशालाओं से उत्तम पौधे मिलेंगे। एक एकड से अधिक की जमीन पर पौधा लगाने पर ट्रेंच काट कर घेरान की व्यवस्था भी सरकारी स्तर पर की जाएगी। सीएफ ने खरसावा वन क्षेत्र में चल रहे वन भूमि का सीमाकन कार्य, बिटापुर नर्सरी में हो रहे बीजारोपण कार्य का जायजा लिया। खरसावा वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह ने बताया कि इस वर्ष बिटापुर व रायडीह क्षेत्र में कुल 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जंगली जानवरों की गणना का कार्य भी तेजी से करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य रुप से डीएफओ ए एक्का, वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह आदि शामिल थे।