Move to Jagran APP

राजनगर में छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म

कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 03:37 PM (IST)
राजनगर में छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म
राजनगर में छह साल की बच्ची संग अधेड़ ने किया दुष्कर्म

संवाद सूत्र, राजनगर (सरायकेला-खरसावां): कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में छह साल की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बच्ची गाव के अन्य बच्चों के साथ घर के आगन में खेल रही थी। बच्ची को खेलते हुए छोड़कर उसकी मौसी खेत में काम करने गई। अन्य बच्चों के साथ घर में बच्ची अकेले रह गई। घर में अकेली देखकर विश्वनाथ महंती ने उसे पैसे का प्रलोभन दिया और स्कूल की ओर अपने साथ बुलाकर ले गया। स्कूल के बरामदे में ही उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर बाद जब मौसी खेत से वापस लौटी तो बच्ची घर में नहीं मिली। खोजते हुए वह स्कूल की ओर गई तो उसने विश्वनाथ महंती को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा लिया। इसके बाद रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। आरोपी विश्वनाथ महंती 50 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना में पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया और पीड़ित बच्ची को मेडिकल कराने भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.