विद्यालयों में भाषाई शिक्षक पदस्थापित हो : अशोक षाड़ंगी
जासं सरायकेला झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़गी जिले में भाषाई विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्त को लेकर उपायुक्त ए दोड्डे से मिले।
जासं, सरायकेला : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़गी जिले में भाषाई विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्त को लेकर उपायुक्त ए दोड्डे से मिले। उन्होंने शिक्षक पदस्थापित करने का अनुरोध किया ताकि जिले में उड़िया, बंगला एवं उर्दू के छात्र अपनी मातृ भाषा की पढ़ाई कर सकें। अशोक षाड़ंगी ने पत्रकारों को बताया कि जिले में उड़िया, बंगला एवं उर्दू विद्यालयों में जहां भाषाई शिक्षकों के पद हैं, वहां हिदी शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने अनुरोध एवं आक्रोश को देखते हुए आदित्यपुर उड़िया मध्य विद्यालय एवं आसंगी मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में वर्षों से उड़िया भाषा की पढ़ाई हो रही थी, परंतु विगत दिनों दोनों विद्यालय से उड़िया शिक्षकों को हटाकर हिदी शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई। जिससे उड़िया की पढ़ाई बंद हो गई है। जबकि आदित्यपुर में काफी संख्या में उड़िया भाषा-भाषी के लोग रहते हैं। आसंगी मध्य विद्यालय में ओडिशा सरकार के सौजन्य से उत्कल सम्मेलनी का एक उड़िया शिक्षक है जिनके साथ विद्यालय के शिक्षक भेदभाव करते हैं। कोल्हान में कुल 108 उड़िया विद्यालय हैं। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले में 40 हैं। परंतु किसी विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं। कहा कि उपायुक्त को इस संबंध में आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। इस उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को भाषाई शिक्षकों को चिन्हित कर भाषाई विद्यालयों की सूची बनाएं ताकि उन्हें पदस्थापित किया जा सके। साथ ही उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।