Move to Jagran APP

खरसावा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 26 से

खरसावा : भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने खरसावा का दौरा कर पार्टी नेताओं के

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 06:33 PM (IST)
खरसावा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 26 से
खरसावा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 26 से

खरसावा : भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने खरसावा का दौरा कर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। मिश्रा ने कहा कि राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि 26 व 27 अगस्त को आकर्षिणी मंदिर परिसर में खरसावा विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत प्रदेश स्तर के कई नेता पहुंचेंगे। गणेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है। इनके लिए प्रशिक्षण जरूरी है ताकि कार्यकर्ता

loksabha election banner

पार्टी के नीति-सिद्धातों को बेहतर ढंग से समझने के बाद इसे जनता के

बीच लेकर जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान छह अलग अलग सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति-सिद्धात की सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को विपक्ष के भ्रामक प्रचार को किस प्रकार जवाब दे सकें, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर जिला महामंत्री गणेश माहली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेकृष्ण प्रधान, विजय महतो, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित अन्य कई कार्यकर्ता

मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.