Move to Jagran APP

स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होने पर बल

खरसावा में महिला संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 24 केएसएन 3ए 4 रू कार्यक्रम में उपि

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 06:19 PM (IST)
स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होने पर बल
स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होने पर बल

खरसावा में महिला संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

loksabha election banner

24 केएसएन 3ए 4 रू कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि तथा पहुंचे विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि।

संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के डाक बंगला परिसर में महिला सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख नागी जामुदा, जिप सदस्या रानी हेंब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव व विधायक प्रतिनिधि मागीलाल महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को संगठित होकर सशक्त होने तथा अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए जागरूक होने पर बल दिया। महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर होने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलायें एसएचजी के माध्यम से स्वरोजगार कर आर्थिक व सामाजिक विकास में भागीदार बन सकती है। कार्यक्रम को मुख्यरूप से अनुप सिंहदेव, जेएसएलपीएस के अनिल सिंह, अनिता सोय, रमेश महतो आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। मौके पर सौ से अधिक स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.